एक कटोरी दही...

मेरे एक पड़ोसी लगभग चालीस की उम्र के थे तब उनकी घर्मपत्नी का स्वर्गवास हो गया था। रिश्तेदारों व अन्य लोगों ने दूसरी शादी की सलाह दी परन्तु उन्होंने यह कहकर मना कर दिया कि मेरे बेटे के रूप में मेरी पत्नी की दी हुई बेहद ख़ास निशानी  मेरे पास हैं, इसी के साथ पूरी जिन्दगी अच्छे से कट जाएगी।

समय बीता लड़का जब बडा हुआ तो पूरा कारोबार व लेन देन छोरे के हवाले कर दिया। फिर साथ मिलकर आॅफिस में बैठकर समय व्यतीत करने लगे।

छोरे की शादी कर दी और निश्चित हो गये। पूरा घर बहू को सौंप दिया।

छोरे की शादी के लगभग डेढ वर्ष बाद दोहपर में खाना खाने के लिए घर पर थे,  तभी पुत्र भी ऑफिस से आ गया था और खाना खाने के लिए हाथ मुँह धो रहा था 

उसने सुना कि पापा जी ने एक कटोरी दही माँगी और बहू ने जवाब दिया कि आज दही नहीं है। पापा खाना खाकर दोस्तों के पास बाहर चले गये।

थोडी देर बाद छोरा अपनी बहु के साथ खाना खाने बैठा। कटोरा भरा हुआ था दही की खाने में । छोरा चुपचाप रहकर अपना खाना खाकर ऑफिस चला गया।

पर मन कहीं ओर था किसी उधेड़ मे बस अगले हफ़्ते ही पापा से कहा- ‘‘पापा आज आपका दूसरा ब्याह करवाऊँगा ’’

अचानक ये ऐसी बात सुनकर पापा ने कहा -‘‘बेटा अब मुझे पत्नी की आवश्यकता नही है और शायद तुझे भी दूसरी माँ की जरूरत नहीं है, फिर दूसरा ब्याह ?’’

बेटे ने कहा ‘‘ पापा,मै अपने लिए माँ नही ला रहा हूँ बलकि मैं तो केवल आपके लिये एक कटोरी दही का इन्तजाम कर रहा हूँ।

कल से मै किराए के मकान मे आपकी बहू के साथ रहूँगा तथा आपके ऑफिस मे एक कर्मचारी की तरह वेतन लूँगा ताकि आपकी बहू को दही की कीमत का पता चलेगी ! 

Haryanvi Bol Desi Quote ...

1. ठाल्ली डूम ठिकाणा ढूंढ़ै....ठाल्ली नान काटङे मूनडे
2. ढ़ेढ नै ढेढ गंगा जी के घाट पै टोह ले
3. तडके का मीह अर्र साँझ का बटेऊ टल्ल्या नही करते
4. दो पैसे की हांडी गई, कुत्ते की जात पिछाणी गई
5. दुध आली की तो लात भी उट जाया करे
6. नहर तले का अर्र सहर तले का मानस खतरनाक हो सै
7. न्यूं बावळा सा हांडै सै जणूं बिगड़े ब्याह में नाई
8. नाइयों की बारात में सारे ठाकर हुक्का कौन भरै ?
9. नाई-के-रै-नाई-के मेरे बाल कोड़ोड़ - जजमान, तेरै आगै-ए ना आ-ज्यांगे
10. चालना राही का, चाहे फेर क्यूं ना हो । बैठना भाइयाँ का, चाहे बैर क्यूं ना हो ।।
11. चोर नै फंसावै खांसी और छोरी नै फंसावै हांसी
12. चोरटी बिल्ली, छीके की रुखाळी
13. चाहे तै बावली सिर खुजावै ना, खुजावै तै लहू चला ले
14. चुड़ा रग देख कै लठ मारया करै
15. छाज तै बाजै-ए-बाजै, छालणी बी के बाजै - जिसमै 70 छेद ?
16. जड़ै दीखै तवा-परांत, ऊड़ै गावैं सारी रात
17. जाट मरया जिब जानिये जब तेरहवीं हो जाये
18. जाट्टां का बूढा बुढापे मै बिगड्ड्या करे
19. जाम दिये बाळक गूंद के लोभ में
20. जेठ के भरोसे छोरी ना जामना
21. जिस घर बड्डा ना मानिये, ढोरी पड़ै ना घास । सास-बहू की हो लड़ाई, उज्जड़ हो-ज्या बास ।
22. गादड्डी की मौत आवे जब गाम काने भाजा करे
23. गावड़ी की लात खाली कोन्यां जाती
24. गंडे तैं गंडीरी मीठी, गुड़ तैं मीठा राळा - भाई तैं भतीजा प्यारा, सब-तैं प्यारा साळा
25. गुजर के सौ, जाट के नौ अर्र माली के दौ किल्ले बराबर होया करेँ
26. घणी स्याणी दो बार पोवै - और भूखी सोवै
27. घणी सराही ओड़ कुतिया मांड में डूब्या करै
28. घर तै जळ-ग्या पर मूस्यां कै आंख हो गई
29. घी सुधारै खीचड़ी, और बड्डी बहू का नाम
30. घोड़ी नै ठुकवाई तनहाळ, तो मींडकी नै भी टांग ठाई
31. भांग मांगै भूगड़ा, सुल्फा मांगै घी - दारू मांगै खोंसड़ा, थारी खुशी पड़ै तै पी
32. भीड़ मै डळा फद्दू कै-ए लाग्या करै
33. भूखे की बाहवड़ जाया करै पर झूठे की ना बाहवड़्या करती
34. भूआ जाऊं-जाऊं करै थी, फूफा लेण आ-ग्या !
35. भोळा बूझै भोळी नै – के रांधैगी होळी नै - मोठ बाजरा सब दिन रन्धैं सक्कर चावळ होळी नै
36. भादवे का घाम अर साझे का काम देहि तोडा करे
37. भीत में आला अर, घर में साला ठीक ना होते
38. जिसनै चलणी बाट, उसनै किसी सुहावै खाट
39. भादवे का घाम अर साझे का काम देहि तोडा करे
40. जूती तंग अर रिश्तेदार नंग - सारी जगहां सेधैं
41. झोटे-झोटे लड़ैं, झाड़ियां का खो
42. जोबन लुगाई का बीस या तीस, और बेल चले नों साल
43. मर्द और घोडा कदे ना हो बुढा, अगर मिले खुराक

Read US Visa Stamp

Reading a U.S. visa stamp is essential for understanding the terms and conditions of your entry into the United States. Here's a detaile...